फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बैंक कर्मियों ने एसपी ऑफिस पर की नारेबाजी, दिया ज्ञापन

Thu, 02 Mar 2023 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कर्मियों ने एसपी ऑफिस पर की नारेबाजी, दिया ज्ञापन
विज्ञापन

- साथी के साथ हुई मारपीट और अभद्रता से हैं नाराज
- एजीबी के शाखा प्रबंधक की हुई थी पिटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बैंक कर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट के मामलों में कार्रवाई न किए जाने से नाराज बैंक कर्मियों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एएसपी पश्चिमी को ज्ञापन दिया।
बैंक यूनियन के नेता राकेश पांडेय के नेतृत्व में लगभग 100 बैंक कर्मचारी गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह से मिले। उन्हें बैंक नेता राकेश पांडे ने बताया कि हाल ही में आंझी शाहाबाद में वसूली के लिए एजीबी के शाखा प्रबंधक गए थे, जहां उन्हें मारापीटा गया था। इस मामले में उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके साथ ही गोपामऊ में भी एक महिला ने बैंक कर्मियों के साथ अभद्रता की और धमकाया। इस मामले में भी कार्रवाई न होने से दबंगों और अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इन दोनों मामलों में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें