फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइकों की टक्कर में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के राघौपुर कुतुवापुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसऊ शिवराजपुर निवासी निहाल कटियार (20) का ननिहाल मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में है। गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर वह मां रेनू देवी के साथ मिर्जापुर में रहने वाले मामा मिंटू के घर गया था। शुक्रवार दोपहर वह बाइक से राघौपुर जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बखरिया निवासी सोनपाल (25) उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलिहापुर निवासी अपने बहनोई अनूप (22) के साथ बाइक से बांगरमऊ जा रहे थे। कुतवापुर के पास दोनों बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में घायल हुए सोनपाल, अनूप और निहाल को जिला अस्पताल कन्नौज भेजा गया। यहां से निहाल और सोनपाल को कानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में बिल्हौर के पास निहाल की मौत हो गई,जबकि सोनपाल की कानपुर के हैलेट अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें