फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निरीक्षक समेत दो की मौत, 187 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
फोटो-10-जिला चिकित्सालय में कोरोना की जांच को नमूना देने को लगी लाइन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जनपद में क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक की कोरोना संक्रमण से लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे इतर कानपुर में उपचार करा रहीं बेसिक शिक्षा विभाग की एक सहायक अध्यापिका की भी कोरोना से शनिवार को मौत हो गई। शनिवार को 24 घंटे में ही जिले भर में 187 नए कोरोना संक्रमित मिले है। इसके साथ ही जनपद में एक्टिव केस की संख्या 1176 हो गई है।
जनपद में क्राइम ब्रांच में तैनात एक निरीक्षक बीती नौ अप्रैल को कोरोना संक्रमित मिले थे। उपचार के लिए उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। कुछ दिनों तक घर में आइसोलेशन में रहने के बाद उनकी हालत बिगड़ी, तो परिजनों ने उन्हें लखनऊ के एक नामी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

यहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। निरीक्षक की मौत की जानकारी से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। इसके अलावा भरावन विकास खंड के एक संविलियन विद्यालय में तैनात इंचार्ज सहायक अध्यापिका 13 अप्रैल को कोरोना संक्रमित मिली थीं।
उन्हें संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे परिवार की कोरोना जांच हुई थी। जिसमें उनके पुत्र और पुत्री भी संक्रमित मिली थी। शनिवार को उपचार के दौरान कानपुर में इंचार्ज सहायक अध्यापिका की मौत हो गई। उधर दूसरी ओर शनिवार को जनपद में 187 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
नए संक्रमितों में शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार के कई लोग शामिल हैं। इसके अलावा कई स्वास्थ्य कर्मी भी शनिवार को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
जनपद में अब कोरोना के 1176 एक्टिव केस हैं। अब तक 7355 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। अच्छी बात ये भी है कि संक्रमित मिले 40 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है, जबकि कोविड अस्पताल में भर्ती स्वस्थ होने पर घर भेज दिए गए हैं।
सतर्कता बरतिए, घट रहा है रिकवरी रेट
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सतर्कता बेहद जरूरी हो गई है। कोरोना की यह लहर हर तरीके से बेहद खतरनाक है। आलम ये है कि इस बार रिकवरी रेट भी लगातार घट रहा है।
विज्ञापन

दिन रिकवरी रेट
11 अप्रैल 92.54 फीसदी
12 अप्रैल 91.38 फीसदी
13 अप्रैल 90.33 फीसदी
14 अप्रैल 88.56 फीसदी
15 अप्रैल 86.74 फीसदी
16 अप्रैल 84.10 फीसदी
17 अप्रैल 82.32 फीसदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें