फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों की छुट्टी से एटीएम पर लाइन

Mon, 26 Jan 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
25 व 26 को लगातार दो दिनों के अवकाश पड़ने से सर्वाधिक परेशानी बैंकिंग कामकाज को लेकर हो रही है। एटीएम कार्ड धारक ग्राहक तो किसी हद तक राहत महसूस कर एटीएम से काम चला रहे हैं, पर जिन लोगों के पास एटीएम नहीं हैं, उन्हें पैसा निकालने को दो दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लगातार दो दिनों के अवकाश से जिन लोगों ने अपने एकाउंट में पेमेंट को चेकें जमा की हैं, उन्हें भी अब इंतजार ही करना है, क्योंकि शनिवार को हाफ डे से साढ़े बारह बजे बैंकों में कामकाज बंद हो गया था और उसके बाद 25 तथा 26 जनवरी को बैंकें बंद रहने से क्लीरिंग कार्य मंगलवार को बैंकें खुलने के बाद ही हो सकेगा।

शनिवार को हाफ डे होेने से नेफ्ट एवं आरटीजीएस से पेमेेंट्स के पहुंचने की पुष्टि नहीं मिल पाई है। अवकाश के चलते जहां रविवार को एटीएम केंद्रों पर खासी भीड़ रही तो अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए लोगों को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें