हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो किशोरियों ने फांसी लगाकर जान दे दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरुगुज्जा निवासी किसान की बड़ी बेटी (17) ने मंगलवार दोपहर घर में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे की तरफ गई मां ने शव फंदे पर लटकता देखा।
वहीं, दूसरी घटना में शहर के ग्राम मेढू निवासी किशोरी (14) ने मंगलवार देर शाम घर में अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना का कारण स्पष्ट न होने की बात कही। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।