बेहंदर। संडीला-मल्लावां मार्ग पर बेकाबू एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
थाना क्षेत्र के ग्राम जरहा गांव निवासी हसीब (24) गुरुवार की शाम अपने साथी मनोज (26) के साथ बाइक से हरदोई से घर जा रहा था।
संडीला-मल्लावां मार्ग पर अलावलपुर गांव के पास पीछे से आई बेकाबू एंबुलेंस से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।