फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
फोटो-01- मृतक दयाराम की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। पुत्र गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी दयाराम (65) खेती करते थे। शुक्रवार की सुबह वह बेटे विजय (19 ) के साथ बाइक से संडीला जा रहे थे।
रास्ते में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ गांव के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। सिर में चोट आने से दोनों गंभीर घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

रास्ते में दयाराम की मौत हो गई। विजय को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। प्रभारी एसओ व्यास यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें