फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बस की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। होटल से घर जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को हरदोई-लखनऊ मार्ग पर तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई,जबकि एक घायल हो गया। घटनास्थल से एक किमी दूर चालक बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन



सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौआ निवासी अनीस सिंह का लखनऊ रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में होटल है। गुरुवार को वह गांव निवासी दोस्त महेंद्र (55) और कछौना बाजार चौराहा निवासी गोधन (40) के साथ होटल गया था। शाम को तीनों बाइक से वापस आ रहे थे। इसी दौरान हरदोई- लखनऊ मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र के सामने सवारियों भरी प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनीस उछलकर खंती में जा गिरा, जबकि महेंद्र और गोधन की बस की चपेट में आकर मौत हो गई। घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर चालक बस छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अनीस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें