फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तालाब में डूबने से मौसेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। शौच क्रिया की बात कहकर घर से निकले दो मौसेरे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी संजय का सुरेश (9)व मोहल्ला के निवासी मनोज का पुत्र छोटू (10) गुरुवार को करीब 3 बजे घर में शौच क्रिया की बात कह कर निकले थे। काफी देर तक जब दोनों बालक घर नहीं पहुंचे। तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन शुरू की तो अंबेडकरनगर मोहल्ले से लगभग एक किलोमीटर दूर कीरतपुर के पास स्थित एक तालाब में दोनों के शव पाए गए। पड़ोस के गांव सुजानपुर निवासी यामीन वही पर अपने जानवर चरा रहे थे। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी दी। दोनों बालक आपस में मौसेरे भाई थे। सुरेश सविलियन विद्यालय में कक्षा 2 का छात्र था। छोटू सरस्वती शिशु मंदिर कछौना में केजी का छात्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें