शहर कोतवाली क्षेत्र में शराब और बियर की दुकान से लाखों का माल पार करने वाले दो लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास चोरी की 15 पेटी शराब और एक पिकअप भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चंाद बेहटा में महेश गुप्ता की शराब की दुकान का ताला तोड़ कर चोर बीस पेटी अंग्रेजी उठा ले गए थे। चोरों ने पड़ोस में विश्वनाथ गुप्ता की बियर की दुकान का ताला तोड़ कर एक बियर की पेटी उठा ले गए थे। वहीं उसी दिन पिहानी चुंगी के निकट वीरेश पुत्र निरंकार निवासी पिहानी की नन्हे की गैराज से पिकअप वैन भी चोरी हो गई थी। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी थी।
सोमवार की देर रात शहर कोतवाल सुजीत दुबे, एसआई राजेश कुमार, एसआई अमर पाल शर्मा और सिपाही ब्रज किशोर और रमा शंकर के साथ गश्त पर थे। लखनऊ रोड़ पर एफसीआई गोदाम के पास उनको चोरी की पिकअप दिखाई दी। जिस पर पुलिस टीम ने उसे घेर लिया और उस पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार लिया। पकड़े गए युवक पवन पुत्र छोटे लाल निवासी ओमपुरी देहात कोतवाली और धर्मेंद्र पुत्र शिव दयाल शामिल हैं। उनके पास से चोरी की 15 पेटी शराब बरामद हुई, जिसमें 718 पौवा थे। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि घटना में तीन अन्य बदमाश शामिल हैं। उनकी पुलिस टीम तलाश कर रही है।