फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तहसील और नगर पंचायतों में जारी रहेगी ढाई घंटे की बिजली कटौती

Sat, 11 Oct 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- 31 अक्तूबर तक के लिए जारी किया गया कटौती का शेड्यूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले के तहसील और नगर पंचायतों को त्योहार पर भी कटौती से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बिजली विभाग ने कटौती को लेकर 31 अक्तूबर तक के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें तहसील और नगर पंचायताें में ढ़ाई घंटे की कटौती जारी रहेगी।
पावर कारपोरेशन ने भले ही जिला मुख्यालय को कटौती से मुक्त कर रखा है, लेकिन तहसील और नगर पंचायताें को कटौती से राहत नहीं मिल रही है। इस पूरे माह भी ढाई घंटे की नियमित बिजली कटौती का आदेश किया गया है। इस माह दिवाली है, ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि इस बार त्योहार के दिनों में कटौती से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

जारी शेड्यूल के अनुसार जिले की तहसील और नगर पंचायत में कटौती जारी रहेगी लेकिन किसी प्रकार की राहत के लिए कोई आदेश नहीं है। अधीक्षण अभियंता पारेषण खंड की ओर से दिए गए निर्देशों में हरदोई जिले की पांच तहसील मुख्यालयों पर सुबह 06.30 बजे से 08:00 बजे तक और दोपहर को 13:15 बजे से 04:15 बजे तक कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत मुख्यालय पर सुबह 07:45 बजे से 08:45 बजे तक और दोपहर को 15:45 बजे से शाम 17:15 बजे तक कटौती जारी रहेगी। अधीशासी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि त्योहार के समय अगर कटौती मुक्त किया जाना होगा तो उसका आदेश उसी दौरान भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें