फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गंदगी लगा बीस हजार रुपये उड़ाए

Mon, 05 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बैंक से पैसे निकाल कर जा रही वृद्ध महिला को गंदगी लगाकर बदमाश उसका रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मंगलीपुरवा निवासी छोटी बिटिया पत्नी सिरदार सोमवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से रुपये निकालने आई थी। उसने बैंक से आठ हजार रुपये निकाले और झोले में रख लिए। उसके झोले में 12 हजार रुपये और थे। जिनको वह किसी को देने जा रही थी।

रुपयों का थैला लेकर अभी वह कुछ ही कदम पर चली होगी, किसी ने साड़ी में गंदगी लगा दी। इससे उसका ध्यान हटा और वह गंदगी को साफ करने लगी। इसी बीच दो बाइक सवार आए और झोला छीन कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, पर तब तक बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना महिला ने अपने पुत्र हरिद्वारी को दी। वह भी मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि उसके पिता रेलवे में कर्मचारी थी। उनकी पेंशन उनके मां के पास आई थी। वह मां को बैंक में छोड़कर बाली जी हास्पिटल चला गया था।

इसी बीच यह घटना हो गई। इससे पूर्व भी स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकालने के बाद बाहर आने पर कई लोग उचक्कों का शिकार हो चुके हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें