हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही गांव के एक युवक पर उसे खेत में खींचकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर महिला ने एसपी से फरियाद कर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि 18 फरवरी की शाम वह खेतों पर शौच करने गई थी। इस दौरान गांव के एक युवक ने उसे गलत नियत से पकड़ कर खेत में खींच लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो तमंचा लगा दिया। गांव के बच्चे पास में खेल रहे थे। उनकी गेंद खेत में आ गई। बच्चों को आता देख युवक मौके से फरार हो गया। आरोप है कि उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।