फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ससुराल से लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Sat, 25 Feb 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल से लापता युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

- सात दिन पहले हुआ था लापता, कोथावां-पलिया मार्ग पर मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गेंगलापुर गांव स्थित ससुराल आए युवक का सात दिन बाद कोथावां-पलिया मार्ग पर शव पड़ा मिला है। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के नयागांव निवासी दुर्गेश (26) गाजियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 16 फरवरी को वह अपनी ससुराल गेंगलापुर आया था। यहां से वह 18 फरवरी की देर रात लापता हो गया था। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मामले में उसकी पत्नी रानी ने 21 फरवरी को कोतवाली बेनीगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को उसका शव कोथावां-पलिया मार्ग पर गेंगलापुर गांव के पास खड्ड में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक की पत्नी रानी व मृतक की मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता सुरेंद्र ने बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें