फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुलिया के पास फंसा ट्रक, लगा लंबा जाम

विज्ञापन
फोटो-26- हरपालपुर सांडी मार्ग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर-सांडी मार्ग पर नया गांव बखरिया के पास पुलिया का निर्माण कार्य होने के कारण पास में ही मिट्टी डालकर वाहनों के आवागमन के लिए अस्थायी रास्ता बनाया गया है। शुक्रवार रात वहां एक ट्रक फंस गया। इसके कारण मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन

जाम लगने से कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की एक से दो किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर एसओ अनिल सक्सेना व सांडी पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन से ट्रक को हटवाया गया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारु हुआ। लगभग दो घंटे तक वाहनों का आवागमन बंद होने से लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें