फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
मृतका के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद। पिता के साथ ननिहाल जा रही हाईस्कूल की छात्रा को शाहाबाद के सिकंदरपुर गांव के पास ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम मैकपुर निवासी अवधेश सिंह रविवार को बेटी नेहा (17) के साथ बाइक से सीतापुर के ग्राम पसिगवां निवासी ससुर शिशुपाल के यहां जा रहे थे। रास्ते में शाहाबाद पिहानी मार्ग पर ग्राम सिकंदरपुर कल्लू के पास गन्ने से भरे ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी।
विज्ञापन

वहीं बाइक पर पीछे बैठी नेहा उछलकर सड़क पर जा गिरी। इस बीच गन्ना लदा ट्रक उसे रौंदते हुए गुजर गया। हादसे में नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पीछा किया, इस पर चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इधर हादसे में नेहा की मौत की खबर मिलते ही अन्य परिजन व शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि बेटी नेहा तीन बहनों व एक भाई में सबसे बड़ी थी। वह भाभर गांव स्थित कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें