हरदोई सवायजपुर रोड पर पुलिया में घुसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
लोनार थाना क्षेत्र के हरदोई-सवायजपुर रोड पर नेउरादेवी पुलिया से बुधवार को अनियंत्रित ट्रक टकरा गया। इससे पुलिया की रेलिंग टूट गई और ट्रक के आगे का आधा हिस्सा नीचे पहुंच गया। ट्रक के तिरछा होकर आधी सड़क तक पहुंचने से दोनों तरफ से वाहनों का आना जाना बंद हो गया। कुछ देर में ही दोनोें तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब दो घंटे बाद शाम छह बजे ट्रक को रास्ते से हटवाया, तब जाकर आगावामन शुरू हो सका।