फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यों टूटा शिव धनुष, लगे राम के जयकारे

Wed, 19 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
विज्ञापन
धनुष तोड़ते राम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के रामलीला मैदान में रामलीला महोत्सव का आयोजन हो रहा है। यहां मंगलवार को धनुष भंग लीला का मंचन किया गया। लीला को देखने के लिए दर्शकों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन


सीता के स्वयंवर में आए राजाओं ने शिव धनुष को तोड़ने का अथक प्रयास किया। वह धनुष को हिला तक नहीं पाए। रावण भी धनुष को नहीं उठा पाया। बाद में गुरु की आज्ञा पर राम ने शिव धनुष को तोड़ दिया। धनुष भंग होते ही राम के जयकारे लगने लगे। सीता ने राम को वरमाला पहनाई। राम की भूमिका में विष्णु निवासी शाहाबाद व लक्ष्मण की भूमिका में  मझिला के अर्जुन को सराहा गया।

मल्लावां के यदुनाथ सिंह ने जनक, बिलग्राम के रामविलास ने वाणासुर व माधौगंज  के सुनील कुमार ने रावण का किरदार निभाया। परशुराम का किरदार  टड़ियावां के राजू  व करीम नगर के श्याम प्रकाश ने सीता की भूमिका अदा की। कमेटी के पुनीत मिश्र,सचिन शुक्ल,विपुल मिश्र,अवधेश राठौर,श्याम बाजपेयी,महेंद्र कुशवाहा,रामवीर यादव,कपिराखंन शुक्ला,राजेश शर्मा,देश दीपक दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें