-धर्मशाला रोड पर नो इंट्री में ट्रक आने से कुछ यूं लगा जाम। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में दिन में बड़े वाहनों के प्रवेश पर कड़ा प्रतिबंध है लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। रविवार को धर्मशाला रोड पर नो एंट्री में ट्रक के घुसने से जाम लग गया। करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर जाम से बचने को शहर के कई प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण साफ कराया जा चुका है, तो कई मार्गों पर अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी भी दी गई है। बड़े वाहनों के दिन में शहर के व्यस्ततम मार्गों में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है लेकिन इसके बाद भी बड़े वाहन नो एंट्री से गुजर रहे हैं। रविवार दोपहर धर्मशाला रोड पर एक ट्रक पहुंच गया तो वहां ऐसा जाम लगा कि एक घंटे तक लोग परेशान रहे। जाम खुलवाने में यातायात कर्मियों को भी पसीना आ गया।