फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक मकान में घुसा, कुचलकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर फोरलेन मार्ग पर ग्राम कौढ़ा में शनिवार रात ट्रक बेकाबू होकर मकान में घुस गया। जिसकी चपेट में आने से वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के कौढ़ा निवासी उजागर खेती करता है। उसके परिवार में पत्नी सिताबो (70) और पुत्र रामविलास है। उसका गांव के पास से गुजरे हरदोई-शाहजहांपुर फोरलेन मार्ग से सटा मकान है। शनिवार रात सिताबो दरवाजे पर पड़े छप्पर में सो रही थी। अन्य परिजन घर के अंदर सो रहे थे। देर रात शाहजहांपुर की तरफ से आ रहा ट्रक बेकाबू होकर मकान में घुस गया। ट्रक की चपेट में आने से सिताबो की मौत हो गई। वहीं दीवार से टकराने के बाद ट्रक बंद हो गया।
जिससे अन्य परिजन बाल-बाल बच गए। घटना से पड़ोसियों में हड़कंप गया। हादसे को अंजाम देकर भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि चालक हिरासत में है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें