फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: कार की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, लोग बोले- समय पर एम्बुलेंस आती, तो बच जाती जान, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Feb 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

गैस सिलिंडर लेकर पहुंचे ट्रक चालक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच समय पर एम्बुलेंस न पहुंचने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में गैस सिलिंडर लेकर पहुंचे ट्रक चालक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस के लिए 108 पर कॉल की, लेकिन वह 35 मिनट बाद पहुंची। तब तक चालक की सांसें थम चुकी थी।

विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह फर्रुखाबाद जिले के गौदिकपुर निवासी 35 वर्षीय पृथ्वीराज एलपीजी गैस सिलिंडरों से लदा ट्रक लेकर बावन रोड पर तत्यौरा के पास गैस एजेंसी पहुंचा। ट्रक खड़ा करने के बाद चालक पृथ्वीराज सोमवंशी पुरवा के पास पीने का पानी लेने पहुंचा।
इसी बीच शहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर वहां से भाग निकला। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल हुए ट्रक चालक के इलाज के लिए एम्बुलेंस 108 पर कॉल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार कॉल करने के 35 मिनट बाद जब एम्बुलेंस पहुंची, तब तक चालक की मौत हो गई। इलाकाई लोगों का कहना है कि यदि एम्बुलेंस समय पर पहुंच जाती, तो शायद चालक की जान बच जाती। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें