फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में बवाल: नागिन डांस को लेकर जनाती-बराती भिड़े, दूल्हा जयमाल छोड़कर भागा, फिर ऐसे हुईं रस्में

Thu, 23 Feb 2023 06:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में नागिन डांस को लेकर जनाती और बराती आपस में भिड़ गए। इससे नाराज होकर दूल्हा जयमाल छोड़कर भाग गया। वहीं, पुलिस के आने के बाद समझौता हुआ और विवाह की रस्में पूरी हुईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शादी में नागिन डांस को लेकर बवाल हो गया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक लॉन में शादी समारोह में नागिन गाने पर डांस को लेकर हुए विवाद में वर और वधू पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई।

विज्ञापन

इससे नाराज होकर दूल्हा मंडप से जयमाल छोड़कर भाग गया, जिससे खलबली मच गई। बारात वापस लौटती देख पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद सुलह समझौता होकर विवाह संपन्न हुआ। जिला मुख्यालय के पास स्थित एक गांव से शाहाबाद नगर में बरात आई थी।
बरात  नगर के एक मैरिज हाल में रूकी थी। बरातियों की जमकर आवभगत की गई, लेकिन द्वारचार के समय नागिन डांस को लेकर जनाती और बराती आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर हाथापाई हुई। इसमें कुछ बराती घायल हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos

दूल्हा नाराज होकर भागा, वैवाहिक स्थल पर मचा हड़कंप
इससे नाराज दूल्हा जयमाल कार्यक्रम छोड़कर बाहर चला गया। बराती वापस जाने लगे, तो वैवाहिक स्थल पर हड़कंप मच गया। काफी मनुहार के बाद भी दूल्हा शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ, तब वधू पक्ष की तरफ से पहले पीआरवी फिर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने करवाया समझौता
मौके पर पहुंचे कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने दोनों पक्षों को सुनकर सुलह समझौता कराया। इसके बाद रात के डेढ़ बजे जयमाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। गुरुवार को वधू की विदाई हुई। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों तरफ के युवकों ने डांस को लेकर शराब के नशे में मारपीट की है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों से नहीं हुई फायरिंग
उन्होंने बताया कि किसी तरफ से फायरिंग नहीं हुई है। दोनों पक्षों में समझौता कराकर शादी रस्में पूरी करवा दी गई हैं। बता दें कि शादी में बवाल के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। इसके बाद दूल्हा नाराज होकर चला गया था। समझौता होने के बाद वो वापस लौटा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें