फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से आबकारी लिपिक की मौत

Thu, 17 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली में ट्रक की टक्कर लगने से आबकारी लिपिक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुप्ता कालोनी निवासी अभिषेक कुमार कश्यप (28) पुत्र हरिश चंद्र इलाहाबाद में आबकारी आयुक्त में लिपिक था। मंगलवार देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। खदरा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। वह अवकाश पर कुछ दिन पूर्व आए थे, उनको बुधवार को वापस ड्यूटी पर जाना था। घटना की जानकारी होने पर जिला आबकारी कार्यालय के कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें