बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कन्नौज-छिबरामऊ मार्ग पर पन्यौरा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार पिता की मौत हो गई और बाइक चालक पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पन्यौरा गांव निवासी राधे (35) पुत्र कन्हई अपने पिता को बाइक से लेकर छिबरामऊ जा रहा था।
वह जैसे ही बाइक लेकर कन्नौज छिबरामऊ मार्ग पर पन्यौरा मार्ग के मोड़ पर आया कन्नौज की जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसके पिता कन्हई (60) की मौत हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर चालक खाली सिलेंडर से भरा ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रभारी इंचार्ज विनोद मौर्या ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।