फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Suicide: मायके से पत्नी के न आने से परेशान युवक ने दी जान, मचा कोहराम

Wed, 28 Jun 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में सोमवार रात एक युवक ने कमरे की छत में पंखा के कुंडा में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। बताया गया कि युवक पत्नी के मायके से न आने के कारण परेशान रहता था।

विज्ञापन

शेखपुर गांव निवासी विक्रम सिंह (32) ने सोमवार की रात अपनी पत्नी की साड़ी से छत में लगे पंखा के कुंडा में सांडी का फंदा लगाकर जान दे दी।

मंगलवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तब, मां मिथिलेश ने जाकर देखा। विक्रम का शव फंदे लटकता पाया। मृतक की मां मिथिलेश ने बताया कि उसकी बहू सुनीता करीब आठ माह से मायके में है। विक्रम कई बार ससुराल विदा कराने गया लेकिन मायके वालों ने विदा नहीं किया। मृतक के एक पुत्र भी है। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें