फोटो-24-ग्राम उतरा में हवन पूजन करते नेचरोपैथ डॉ. राजेश मिश्रा व अन्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। चौरी-चौरा से शुरू हुई यात्रा रविवार को हरियावां ब्लॉक के उतरा गांव पहुंची। हवन पूजन के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
रविवार को कायाकल्प केंद्र के संस्थापक व नेचरोपैथ डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि भोला सिंह, शंभू दयाल शुक्ला, ब्रम्हादीन दुबे व आत्माराम वाजपेयी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कारण वे उतरा गांव आए हैं।
संस्थापक ने नशा तथा मांस आदि से दूर रहने की बात कही। देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कल्लू दुबे, सूर्यांश सिंह, जगदीश, अमरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)