फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धाजंलि

Thu, 01 May 2025 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
 कैंडल मार्च निकालते अटेवा पेंशन बचाओ मंच के सदस्य। संवाद - फोटो : कैंडल मार्च निकालते अटेवा पेंशन बचाओ मंच के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
फोटो-45- कैंडल मार्च निकालते अटेवा पेंशन बचाओ मंच के सदस्य। संवाद
विज्ञापन

हरदोई। नेशनल मूवमेंट फाॅर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को शहीद उद्यान में श्रद्धाजंलि दी गई। हमले के विरोध में शहर के मुख्य मार्गों पर कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष डाॅ. जैनुल खान की अध्यक्षता में सैकड़ों शिक्षक व कर्मचारी बृहस्पतिवार को शहीद उद्यान में एकत्र हुए। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीयों को सभाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महामंत्री सायुज्य मिश्र, जिला संयोजक कुसुमलता वर्मा, ओमप्रकाश, आशीष वर्मा, सतीश चंद्र प्रजापति, राजीव कुमार, रुद्र प्रकाश शुक्ला, सुधीर गंगवार, वीरेंद्र राना, अरविंद, राजवीर सिंह, गौरीशंकर, सतेंद्र दिवाकर, विनीत मिश्रा, डिंपल वर्मा, बेबी गौतम, सुमन, पंकज गौतम आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें