फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोकसभा कर दी गई श्रद्धांजलि

Tue, 29 Sep 2015 11:33 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्यकार एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े डा. वीरेन डंगवाल के निधन पर मंगलवार को सरस्वती सदन में शोक सभा का आयोजन कर सदन अध्यक्ष अरुणेश बाजपेई ने उनके संस्मरणों को सुनाकर माहौल को भावुक बना दिया।
विज्ञापन


प्रो. अखिलेश बाजपेई ने कहा कि डंगवाल ने पत्रकारिता को जिया और साहित्य को संवेदनशीलता के साथ संभाला। विचारक आलोक टंडन, मनीष मिश्र और सदन के उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी साहित्य ने एक संवेदनशील साहित्यकार खो दिया है।

इस मौके पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में श्रवण मिश्र राही, रामदेव बाजपेयी, सीमा मिश्रा, डा. अल्का गुप्ता, प्रवीन चतुर्वेदी, ओम प्रकाश कटियार, श्रीप्रकाश मिश्रा, अजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें