फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

विज्ञापन
फोटो-28- अतरौली थाने के बाहर मौजूद मृतक के परिवार की महिलाएं। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बारताली मजरा बहुती में पेड़ गिरने से घायल मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बहुती के मजरा बरताली निवासी संजीवन (42) पुत्र रामभजन मजदूर था। पत्नी कौशल्या ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे गोविंदखेड़ा निवासी एक व्यक्ति उसे बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ काटने के लिए ले गया था। सोमवार शाम साढ़े चार बजे पेड़ गिरने से संजीवन दब गया। घायल संजीवन को ठेकेदार सुरेश और लालजीत कनौरा गांव स्थित प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। रात नौ बजे परिजनों के पहुंचने पर ठेकेदार ने संजीवन को परिजनों के हवाले कर दिया। पत्नी का कहना है कि घर ले जाते समय संजीवन की मौत हो गई। घटना की वास्तविकता जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की तहरीर पुलिस को दी है। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें