फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रांसफार्मर से लगी आग, यूकेलिप्टस के पेड़ जले

Sun, 11 Jun 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। ट्रांसफार्मर के फेस आपस में टकराने से खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों में आग लग गई। इससे करीब एक हजार पेड़ जल गए। दमकल ने मौके पर पहुंच कर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ढपरापुर गांव में शोभेपुरवा निवासी मोहित का पांच बीघा खेत है। खेत में लगभग 1000 यूकेलिप्ट्स के पेड़ लगे हैं। खेत पर ट्रांसफार्मर भी रखा है। भीषण गर्मी के बीच तेज हवाओं के चलने से ट्रांसफार्मर के फेस आपस में टकरा गए और एक फेस नीचे आ गिरा। चिंगारी यूके लिप्टस तक पहुंच गई। आग से करीब एक हजार यूकेलिप्टस के पेड़ जल गए। आसपास के खेतों में मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हुए। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान मोहित ने तहसील प्रशासन को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें