संवाद न्यूज़ एजेंसी।
बेनीगंज। सीएचसी कोथावां मेे साढ़े दस लाख रुपये की डिजिटल एक्स-रे मशीन धूल फांक रही है। 64 केवी का ट्रांसफार्मर न मिलने से मरीजों को डिजिटल एक्सरे की सुविधा नहीं मिल रही है। जिसके कारण मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर जाकर जांच करानी पड़ रही है।
सीएचसी कोथावा में छह माह पहले एच सी एल फाउंडेशन की ओर से एक्स-रे मशीन लगवाई गयी थी। लेकिन ट्रांसफ़ार्मर अभी तक नहीं लग सका। जबकि क्षेत्रीय भाजपा सांसद अशोक कुमार रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा 64 केवी ट्रांसफार्मर लगाए जाने की खुले मंच से घोषणा की थी।
इसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियो की ओर से काेई ध्यान नही दिया है। जिसका खामियाजा दूर-दूर से आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। इससे लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी है। सीएचसी अधीक्षक विपुल वर्मा ने बताया कि अपने उच्च स्तर के अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सूचना दे दी है। उन्होंने बताया अस्पताल में जो ट्रांसफार्मर लगा है। वह कम पावर का है। जिससे एक्सरे मशीन नही चल सकती है।