फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छह दिन बाद बदला गया ट्रांसफार्मर, उपभोक्ताओं को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बघौली। विद्युत उपकेंद्र बघौली से जुड़े गांव गोपार में छह दिन के बाद ट्रांसफार्मर को बदला गया। पांच दिन से बिजली न आने से ग्रामीण परेशान थे। रविवार को ट्रांसफार्मर बदलने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली।
गांव गोपार में लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार को जल गया था। जिसकी सूचना गांव के लोगों ने बिजली विभाग और विभागीय हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। विभागीय नियमानुसार 24 घंटें में ट्रांसफार्मर बदल जाना चाहिए, मगर रविवार को पांच दिन तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
विज्ञापन

गांव के अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, गिरजेश द्विवेदी, लक्ष्मी, विनय कुमार सिंह, शिवप्रताप सिंह, रमेश व संतोष कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कई बार उपकेंद्र पर सूचना दी जा चुकी है, मगर अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं है। इससे भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। छठे दिन रविवार को ट्रांसफार्मर गांव पहुंचा।
विज्ञापन

जिससे रविवार की देर शाम आपूर्ति शुरू हो सकी। बिजली आपूर्ति शुरू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। एसडीओ कछौना शाबान ने ट्रांसफार्मर के मिलने में देरी हुई थी। जिसे लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें