संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस बार जनपद मंडलीय खेल प्रतियोगिता में वाॅलीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद की ओर से विद्यालयवार जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रधानाचार्यों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत राजकीय इंटर कालेज में हाकी व बाॅस्केटबाल प्रतियोगिता, आरआर इंटर कालेज में फुटबाल,वीवीएम इंटर कालेज भरावन में बालक वर्ग की खो-खो, वेणी माधव बालिका इंटर कालेज में।
बालिका वर्ग की खो-खो, वैदिक विद्या मंदिर इंटर कालेज में बैडमिंटन,गंगा देवी इंटर कालेज में टेबल टेनिस, श्री स्वामी रामकृष्ण इंटर कालेज मलिहामऊ में वॉलीबाल, देवी दयाल इंटर कालेज सुभानखेड़ा व जनता इंटर कालेज भरावन में क्रिकेट, बीएन इंटर कालेज भगवंतनगर में बालक वर्ग की कबड्डी और राजकीय बालिका इंटर कालेज हरदोई में बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता होंगी।
इसके अलावा आरआर इंटर कालेज में जिम्नास्टिक और हैंडबाल, सनातन धर्म इंटर कालेज में जूडो, छत्रपति शिवाजी इंटर कालेज हसनापुर में तीरंदाजी,आईआर इंटर कालेज संडीला में कुश्ती, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में भारोत्तोलन और सुभाष इंटर कालेज जलियापुर में एथेलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस बार जनपद मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।
प्रतियोगिताएं सितंबर और अक्टूबर में आयोजित की जाएगी। जिसकी आयोजन की तिथि की सूची भी जारी कर दी गई है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए हैं।