फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जला, कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
फोटो-11- हरपालपुर में आग से जलता ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। कस्बे के रोडवेज बस स्टाप पर रखे 250 केवीए की क्षमता के ट्रांसफार्मर में रविवार को शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। इधर, ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से कस्बे के कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। लोगों का कहना है कि लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर फुंका है।
विज्ञापन

कस्बे में रोडवेज बस स्टाप के पास रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में रविवार को शार्ट सर्किट होने पर आग लग गई। कुछ ही देर रात ट्रांसफार्मर आग की लपटों से घिर गया। उपकेंद्र पर सूचना देने के साथ ही आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी फायरब्रिगेड को दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई। ट्रांसफार्मर जलने के बाद से कस्बे के कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बाधित होने से लगभग तीन हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी उदय, विनय व लज्जाराम आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है, जबकि उस पर लोड काफी अधिक है। इसके चलते आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होता रहता है। कस्बावासियों ने अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की मांग की है। पलिया विद्युत उपकेंद्र के जेई वीरेंद्र रावत ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। नया ट्रांसफार्मर लगवा कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें