फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लूप लाइन पर अब 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रेनों की गति बढ़ाना शुरू कर दिया है। हाल ही में रोजा से आलमनगर स्टेशन तक ट्रेनों की गति बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। वहीं, अब मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत बालामऊ से उन्नाव की ब्रांच लाइन की गति बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाली ब्रांच लाइन की लूप लाइन और टर्न आउट पर भी रेलवे ने गति बढ़ा दी है। मंडल ने जिले के अंतर्गत बालामऊ से उन्नाव के बीच ब्रांच लाइन के सभी रेलवे स्टेशन माधौगंज, मल्लावा, बांगरमऊ, सफीपुर, माखी, पतियाला में सिंगल लाइन विद्युतीकरण खंड पर विभिन्न यार्डों में मुख्य लाइन से सटे टर्नओवर और प्रथम लूप लाइनों पर गति सीमा को 15 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 30 किलोमीटर प्रति घंटे कर दिया है।



वरिष्ठ मंडल वाणिज्य रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गति बढ़ने से गाड़ियों का संचालन अब पहले से दोगुनी गति से किया जा सकेगा। इससे ट्रेनों को मुख्य लाइन से सटे टर्न आउट और प्रथम लूप लाइन प्लेटफार्म से गुजरने में कम समय लगेगा। यात्रियों का सफर पहले की अपेक्षा कम समय में पूरा हो सकेगा। बालामऊ से कानपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को गति बढ़ने से काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन





कानपुर तक यात्रा करने में लगेगा कम समय
कानपुर के लिए जिले से होकर एक एक्सप्रेस ट्रेन संचालित होती है। मंगलवार व रविवार को कानपुर से वैष्णो देवी कटरा तक जाने वाली ट्रेन से वाया बालामऊ और उन्नाव से जाती है। इस ट्रेन के कानपुर पहुंचने में चार घंटे का समय तय है, लेकिन ट्रेन ट्रैक की स्पीड धीमी होने की वजह से पांच घंटे तक का समय ले लेती है, लेकिन अब गति बढ़ने से पहले से कम समय में ट्रेन पहुंच सकेगी। बालामऊ से कानपुर के लिए भी ट्रेन चलती है। पैसेंजर यात्रियों को पहले से अधिक फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें