फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गर्मी की छुट्टियों से पहले ही ट्रेनें फुल, आरक्षण की मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गर्मी की छुट्टियां शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन रेलवे में सफर की आपाधापी अभी से छिड़ गई है। स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा होते ही पर्यटन स्थलों की ओर रुख करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के कारण लंबी दूरी की लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। टिकट न मिलने के कारण अब लोग तत्काल और विशेष ट्रेनों के भरोसे बैठे हैं।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टी होने पर बड़ी संख्या में दिल्ली, लुधियाना, अमृतसर और अन्य महानगरों से लोग अपने घरों को वापस आने लगते हैं। वहीं, बच्चों की छुट्टियों में लोग पर्यटन स्थल भी घूमने जाते हैं। ऐसे में लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण की मारामारी शुरू हो गई है। शिमला, नैनीताल और माता वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में भी पैर रखने की जगह नहीं है। स्लीपर क्लास ही नहीं, बल्कि एसी-थ्री और एसी-टू टियर में भी लंबी प्रतीक्षा सूची ने यात्रियों के पसीने छुड़ा दिए हैं।
जम्मूतवी जाने वाली दो ट्रेनों में सियालदह एक्सप्रेस में 65 तक प्रतीक्षा सूची चल रही है। वहीं साप्ताहिक ट्रेन लोहित एक्सप्रेस में नो-रूम की स्थिति अभी से ही बनी हुई है। जबकि दिल्ली से आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस में 140 के ऊपर प्रतीक्षा सूची है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों में अवध आसाम एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस और लखनऊ मेल में सौ से अधिक प्रतीक्षा सूची के अलावा नो-रूम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

यात्री राजेश कश्यप ने बताया कि दो महीने पहले ही जम्मू जाने के लिए टिकट बुक करने की कोशिश की थी, लेकिन तब भी वेटिंग थी। अब तत्काल के भरोसे रहना होगा या फिर विशेष ट्रेन का इंतजार करना होगा। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि विशेष ट्रेनें अभी तो नहीं लेकिन छुट्टियां नजदीक आने पर ट्रेनें चलाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें