हरदोई। लखनऊ-मुरादाबाद रेलमार्ग पर पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों का नियमित समय से संचालन नहीं हो पा रहा है। ट्रेनों के विलंब से आने के कारण मंगलवार को भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
मुरादाबाद मंडल के गजरौला-हापुड़ और गजरौला- बिजनौर रेलखंड में फुटओवर ब्रिज पर नए गार्डर के लिए ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक लग रहा है। जिसका असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। इससे स्थानीय स्टेशन पर ट्रेनें कई घंटे विलंब से आ रही हैं। मंगलवार को 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटा 17 मिनट, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा 18 मिनट, अवध असम एक्सप्रेस दो घंटा 28 मिनट, जम्मूतवी एक्सप्रेस 38 मिनट, राजरानी एक्सप्रेस 22 मिनट, दून एक्सप्रेस एक घंटा 14 मिनट, राप्ती गंगा एक्सप्रेस एक घंटा 47 मिनट देरी से आई। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी 20 से 25 मिनट देरी से आईं।