मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने आए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। साप्ताहिक लॉकडाउन में शनिवार और रविवार को बंदी के बाद मंगलवार की साप्ताहिक बंदी का कोई औचित्य नहीं है। इसे समाप्त किया जाए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में ये मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपते हुए मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान रोज कमाने खाने वाला व्यापारी आर्थिक रूप से टूट गया है।
ऐसे में सप्ताह में चार दिन ही बाजार खुलने से उन्हें और परेशानी होगी। इसलिए शहर में मंगलवार की बंदी समाप्त की जाए। इस मौके पर जिला प्रभारी अब्बाद हुसैन, हरिप्रताप सिंह, दुर्गेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।