फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीददारी का मुखर होकर विरोध करें व्यापारी : नरेश अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कछौना। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि सभी व्यापारी ऑनलाइन खरीदारी और कारोबार का डटकर विरोध करें। मुखर होकर अपनी बात रखें। गेट कूदकर अंदर घुसने के मामले में अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को बचकाना हरकत से बचना चाहिए। रचनात्मक तरीके से विरोध प्रकट करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की कछौना इकाई के शपथग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी मध्यम वर्ग से जुड़ा होता है। जब मध्यम वर्ग आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। माहौल बनाने में व्यापारियों की अहम भूमिका है। इसीलिए आज के नेता मध्यम वर्ग के आगे हाथ जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1974 से राजनीति में हूं। पूरे जिले की जनता को अपना परिवार माना है।
विज्ञापन

जनता ने भी खुलकर साथ दिया है। मेरी साहब जनता है और कोई मेरा साहब नहीं है। सांसद अशोक रावत ने शपथ लेने वाले पदाधिकारियों को बधाई दी और हर प्रकार से मदद करने का भरोसा दिलाया। एमएलसी अशोक अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए गौरव गुप्ता और उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन जैन, जिलाध्यक्ष श्याम कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। इसके अलावा जगदीश गुप्ता, विकास विश्वकर्मा, रजनीश सिंह, पवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





इनसेट
अफसरों को नहीं जनता को कहो साहब
कार्यक्रम में मंच पर मौजूद सांसद अशोक रावत और एमएलसी अशोक अग्रवाल से मुखातिब होते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों को साहब कहकर अपनी गरिमा धूमिल न करें। जनप्रतिनिधि जनता के नौकर हैं और जनता ने उन्हें चुना है। नेता के लिए जनता साहब है। राजनीति में अलग पहचान बनाकर रहोगे तभी मजबूत बनोगे और तभी आगे बढ़ सकोगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें