फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में पंजीकरण कराएं व्यापारी: मनीष गुप्ता

विज्ञापन
गोष्ठी को संबोधित करते उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता। संवाद न्यू - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कछौना। कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में बुधवार को जीएसटी पंजीकरण गोष्ठी हुई। उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता गोष्ठी में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित जानकारियां दीं। कहा कि सभी को मिलकर उत्तर प्रदेश को उत्पादक प्रदेश बनाना है। व्यापारियों के सहयोग के बिना ये संभव नहीं है। सभी व्यापारी जीएसटी के तहत रजिस्ट्रेशन कराएं।
विज्ञापन

जो व्यापारी जीएसटी के तहत रजिस्ट्रेशन कराने के बाद कारोबार करेंगे, उन्हें सरकार की ओर से विशेष योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। जीएसटी पंजीकरण की निशुल्क सुविधा ऑनलाइन है। पंजीकृत व्यापारी को 10 लाख रुपये तक के बीमा का लाभ भी मिलेगा। छोटे व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के लिए बैंकों से सुगमता से ऋण मुहैया कराए जाएंगे।
अप्रिय घटना होने पर जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड व्यापारी के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद भी दिए जाने का प्रावधान है। डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर राजेश गुप्ता ने व्यापारियों को जीएसटी की बारीकियां व इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने अधिक से अधिक व्यापारियों का पंजीकरण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर शमशेर बहादुर, रविकांत कनौजिया, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, एसपी सिंह, रजनीश सिंह, डॉ. अनिल गुप्ता व रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें