त्रासदी कहीं भी क्यों न हो यदि पीड़ित पक्ष को मदद
की दरकार है, तो हम सभी का दायित्व है कि खुले मन से पीड़ितों का दुख दर्द
बांटने का प्रयास करें। नेपाल त्रासदी में पीड़ितों की मद्द को व्यापार
मंडल ने कुछ राशि जुटाकर एक कदम आगे बढ़ाया है और अन्य संगठनों से अपेक्षा
की कि वह भी आगे आएं।
सीएम राहत कोष के नाम 11 हजार की चेक कलक्ट्रेट
में सिटी मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह को सौंपते हुए अखिल भारतीय उद्योग
व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने उक्त बात कही। कहा कि
निश्चित रूप से यह राशि वहां की आपदा को देखते हुए कुछ भी नहीं है, पर यह
सिर्फ एक प्रयास है और अन्य संगठनों व स्वयं सेवी संगठनों को इस और जागरूक
करने को उठाया गया एक कदम।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिले से भी काफी
लोगों ने मदद को हाथ बढ़ाए हैं और अभी काफी लोगों से उम्मीदें भी हैं। इस
मौके पर अब्बास हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, हरी प्रसाद, मनीष सिंह चौहान, शिव
सेवक गुप्त, लियाकत खां आदि मौजूद थे।