देहात कोतवाली पुलिस द्वारा व्यापारियाें का उत्पीड़न
करने का आरोप लगाकर रविवार को व्यापारियों ने पिहानी चुंगी पर जाम लगाकर
हंगामा किया। इससे वहां पर भारी संख्या में वाहन फंस गए। सीओ सिटी ने मौके
पर पहुंच कर व्यापारियों को शांत कर जाम खुलवाया।
देहात कोतवाली क्षेत्र
के पिहानी चुंगी पर बर्तन व्यापारियोें की कई दुकानें है। शहर कोतवाली
क्षेत्र के ऊंचा थोक निवासी बर्तन व्यापारी राम रतन गुप्ता के पुत्रों को
देहात कोतवाली पुलिस ने चोरी का आरोप लगाकर पकड़ लिया था। जिस पर व्यापारी
आक्रोशित हो गए और पुलिस के उत्पीड़न के विरोध में सड़क पर उतर आए। उन
लोगोें ने पिहानी चुंगी को जाम कर दिया।
इससे वहां पर वाहनों की लंबी कतार
लग गईं। जिसकी जानकारी होने पर चौकी प्रभारी रेलवे गंज विनय मिश्र मौके पर
पहुंचे और व्यापारियों को शांत किया। इसके बाद सीओ सिटी राम लाल राय मौके
पर पहुंचे और व्यापारियों को शांत कर जाम खुलवाया। घटना के विषय में
रामरतन ने आरोप लगाया कि पुलिस उनका आर्थिक दोहन के लिए दबाव बना रही थी।
इसी कारण उसके पुत्रों को बार बार पकड़ रही है। उन्होंने बताया कि इससे
पूर्व भी वह उनके पुत्रों को छूटे आरोप में पकड़ चुकी है। इस संबंध में
देहात कोतवाली प्रभारी परशुराम सिंह ने बताया कि व्यापारी पुत्र को चोरी के
आरोप में पकड़ा गया, इसलिए दबाव बनाने को व्यापारी आरोप लगा रहे है।
फिलहाल मामला शांत कर दिया गया है।