फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूल सैंपलिंग में व्यापारियों ने जांच को दिया नमूना

विज्ञापन
फोटो-19- छोटा चौराहा के निकट जांच के लिए नमूना देते व्यापारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना के संक्रमण का पता लगाने के लिए चल रही पूल सैंपलिंग के क्रम में गुरुवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रशांत रंजन की निगरानी में 50 लोगों के नमूने मोबाइल वैन पर चल रही स्वास्थ्य टीम ने लिए। जिन लोगों के नमूने लिए गए हैं, उनमें ठेली चालक, किराना स्टोर चलाने वाले, सब्जी विक्रेता के साथ ही व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने अलग-अलग क्षेत्रों में पूल सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए थे। सीएमओ डॉ. एसके रावत ने इसकी जिम्मेदारी डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रशांत रंजन को सौंपी थी। पिछले कई दिनों से चल रही पूल सैंपलिंग में मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों, फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों, वेंडरों आदि की जांच की जा चुकी है।
गुरुवार को छोटा चौराहा के निकट स्थित एक मैरिज होम के निकट 50 लोगों की पूल सैंपलिंग की गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिम्मेदारों ने अपना नमूना जांच के लिए दिया। साथ ही अन्य व्यापारियों को भी जांच कराने के लिए प्रेरित किया। इस पर सब्जी वालों, किराना व्यापारियों, लस्सी वालों आदि ने अपनी जांच के लिए नमूना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें