माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर निवासी सोूनू के पुत्र का मुंडन मुंडन संस्कार था। परिवार के सभी लोग हरदोई बाबा मंदिर जा रहे थे। रास्ते में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कन्नौज तिराहे पर ट्राली का कुंडा टूट गया। इससे ट्राली पलट गई। घटना से मौके पर चीखपुकार मच गई।
घटना में श्यामपुर निवासी मीरा (32) पत्नी छोटे लाल, विद्यावती(45) पत्नी दिनेश चंद्र, कांती देवी (36) पत्नी लालू, रोशनी (16) पुत्री भीमसेन, गुड़िया (30) पत्नी संतोष, राम देवी(45) पत्नी नेकराम, सुखरानी (60) पत्नी दयाराम, श्रवण कुमारी(35)पत्नी सत्यापल, शुभि(20) पुत्री रामसिंह, रामवती (35) पत्नी भगवानदीन, जगरानी(40) पत्नी भोला और उर्मिला(47) पत्नी अमर सिंह गंभीर रुप से घायल हो गई।
सभी को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से विद्यावती,सुखरानी, श्रवण कुमारी, शुभि,कंाती देवी, रामवती, और जगरानी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर ट्राली पर 8 पुरुष और 22 महिलाएं सवार थी। अन्य को मामलू चोटें आई है।
बेकाबू टेपों पलटा, नौ घायल
कोतवाली क्षेत्र में बेकाबू हुए टेपों के पलट जाने से उस पर सवार नौ सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम से कन्नौज सवारी लेकर जा रहा टेपों कन्नौज मार्ग पर बाबू पुरवा के पास बेकाबू होकर पलट गया।
टेपों सवार जरसेना के योगेंद्र शुक्ला (40), महीरा पुरवा की चंपा (16), भीक्खापुरवा के मानसिंह (25), फैदापुर की अनारकली (50), अहमदापुर की रामबेटी (50), अंकित (16), नौरंगपुर की सुशीला (50), जगरानी और शांती देवी घायल हो गईं। खास बात ये है कि उक्त टेपों पर 18 सवारियां थी। अन्य को मामूली चोटें आईं।