फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर ट्राली लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीती 25 सितंबर को हुई ट्रैक्टर ट्राली की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने कानपुर देहात के रहने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के चिंतापुरवा निवासी विजय ट्रैक्टर चलाता है। बीती 25 सितंबर को दो लोग बाइक से उसके पास पहुंचे थे और भाड़े पर ट्रैक्टर ट्राली सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य ले गए थे। ट्रैक्टर ट्राली ले जाने वालों ने बताया था कि नैमिषारण्य से पानी वाले पाइप लेकर इटौली जाना है। नैमिषारण्य जाते समय विजय को रास्ते में ही नशीला पदार्थ पिला दिया था। उसे सड़क किनारे फेंककर ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गए थे।
विजय के भाई रिंकू की तहरीर पर पुलिस ने 28 सितंबर को टड़ियावां थाने में रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी केसी गोस्वामी ने घटना का खुलासा करने के लिए स्वाॅट और सर्विलांस टीम को लगाया था। साथ ही टड़ियावां थाने की पुलिस भी मामले का खुलासा करने में लगी थी। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्य मिलने पर आरोपियों की तलाश तेज हो गई थी। शनिवार को मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली थी कि लूटे गए ट्रैक्टर ट्राली को टड़ियावां थाना क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे भूड़ में छिपाकर रखा गया है। इसे निकालकर बेचने के लिए आरोपी मौके पर पहुंचेंगे। इस पर पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गईं।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली आने पर उसे रोका गया, तो आरोपी भागने लगा। पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम कानपुर देहात के डेरापुर थानाक्षेत्र के खजुर्रा निवासी अंबरीश कुमार और धुरियापुर गांव निवासी सतीश बताया। इनके कब्जे से 208 ग्राम नशीला पाउडर, नशीली गोलियों के दो खाली पत्ते भी बरामद हुए। एसपी ने बताया कि यह लोग लखनऊ के दुबग्गा में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। अंबरीश के खिलाफ उरई की शहर कोतवाली में हत्या और लूट के दो मामले, कानपुर देहात के अकबरपुर थाने में दो मामले, औरैया जनपद के अजीतमल थाने में तीन मामले और कानपुर देहात के डेरापुर थाने में दो मामले दर्ज हैं। एक मामला लखनऊ जनपद के मलिहाबाद थाने में भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें