गोपामऊ/पिहानी। पिहानी-गोपामऊ मार्ग पर अब यात्रियों को हिचकोले नहीं होने होंगे और जल्द ही वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। मार्ग का नवीनीकरण शुरू करा गया है। इससे क्षेत्र के गन्ना किसानों के साथ ही करीब एक लाख लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
पिहानी-गोपामऊ को जोड़ने वाले करीब 14 किलोमीटर लंब मार्ग का 12 किलोमीटर का हिस्सा जर्जर हो गया था, इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती थीं। लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग के नवीनीकरण के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिलने पर काम शुरू कराया गया है। यह मार्ग पिहानी, गोपामऊ को जनपद सीतापुर और राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जोड़ती है। पीडब्ल्यूडी की ओर से पिहानी मार्ग का नवीनीकरण शुरू होने लोगों को अब आवागमन में सहुलियत होगी। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शरद मिश्रा ने बताया कि पिहानी मार्ग पर चक्रानुक्रम पक्के तालाब के पास से 12 किमी. नवीनीकरण कराया जा रहा है।
विभाग की ओर काम शुरू करा दिया गया है। 15 दिन में काम पूरा करा लिया जाएगा। कुल्लही, मझिया, बौली, रानियामऊ, जुड़ौरा, फुलवारी पुरवा, टंडौर आदि गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी हो जाएगी। गन्ना पेराई सत्र से पहले मार्ग बन जाने से किसानों को भी राहत मिलेगी।