फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क पार कर रही महिला को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावन चुंगी पर सड़क पार कर रही महिला को सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रौंद दिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली और चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी सुमन (40) की शादी गांव निवासी अजय शुक्ला के साथ 21 वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। वर्ष 2012 में सुमन ने पति के खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज करा दिया। इसी मामले में बुधवार को सुमन गांव से तारीख लेने के लिए हरदोई आई थी। तारीख लेने के बाद बावन चुंगी के पास सब्जी खरीदने के लिए पैदल ही सड़क पार कर रही थी। इसी बीच सीमेंट लेकर जा रहे जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने सुमन को रौंद दिया। सुमन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर सुमन के परिजनों के साथ ही अजय शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अजय शुक्ला ने बताया कि सुमन ने कुछ वर्ष पहले पड़ोसी गांव के ही रामगोपाल के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें