फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नहाते समय रामगंगा में डूबकर ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। बाढ़ से कटान रोकने की परियोजना में काम कर रहे ट्रैक्टर चालक की रामगंगा में डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर नहाने समय गहरे पानी में जाने से घटना हुई है। गोताखोरों की मदद से करीब ढाई घंटे बाद शव तलाशा जा सका।
विज्ञापन

राजस्थान के बीकानेर जनपद के जसरासर थाना क्षेत्र के साजनवासी निवासी मुकेश (22) ट्रैक्टर चालक थे। अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा मुड़िया गांव में बाढ़ से बचाव की परियोजना में रामगंगा नदी के खोदाई कार्य में ट्रैक्टर चलाते थे। शुक्रवार दोपहर वह रामगंगा में नहा रहे थे।
इसी दौरान गहरे पानी की धार में जाने से वह डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर जाल डलवाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव मिला। थानाध्यक्ष अरवल विवेक वर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें