फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Feb 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

पिहानी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार फार्म हाउस से वापस लौटते वक्त हुए हादसे का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र में फार्म हाउस से वापस लौट रहे बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक व पीछे बैठा उसका साथी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।

विज्ञापन

यहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है। कस्बे के मोहल्ला मुरीद खानी निवासी राजीव कपूर का करीमनगर में फार्म हाउस है। इसमें झौनीपुरवा निवासी रामदयाल (45) मजदूरी करता है। शुक्रवार को वह राजीव कपूर के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था।
रास्ते में झौनीपुरवा के पास राजीव ने सड़क किनारे बाइक रोक दी। इस बीच तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने उन दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां रामदयाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि राजीव का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामदयाल के परिवार में उसकी पत्नी विमला के अलावा तीन बेटे सतीश, शिवम और अनिल हैं। इन सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें