फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दूध में मिलावट की आशंका पर तीन नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने दूध में मिलावट की आशंका पर तीन सैंपल लिए। सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त सतीश कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने बिलग्राम क्षेत्र में संचालित आनंदा डेयरी, पारस डेयरी से एक-एक मिश्रित दूध का सैंपल लिया। माधौगंज में संचालित निलेश लवकुश डेयरी से मिश्रित दूध का एक सैंपल लिया। बताया कि मिश्रित दूध के तीनों सैंपल को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामकिशोर, सुभाष चंद्र मौर्य, अजीत सिंह, खुशीराम व अनिरुद्ध गंगवार शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें